बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को 15 अगस्त को आगे आएं, शीलू कुमार ने की अपील

ख़बर शेयर करें

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आएं, 15 अगस्त पर शीलू कुमार ने की अपील
नैनीताल। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बारिश से प्रभावित और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे परिवारों की सहायता के लिए शीलू कुमार ने पहल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण कई परिवारों का रोजगार प्रभावित हुआ है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे जरूरतमंद परिवारों तक हरसंभव राहत और सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
शीलू कुमार ने कहा कि 15 अगस्त केवल स्वतंत्रता दिवस मनाने और उत्सव का अवसर नहीं है, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े होकर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का भी दिन है। इसी भावना के साथ बारिश से प्रभावित परिवारों को चिन्हित कर उनकी जरूरत के अनुसार यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि उनके आसपास यदि कोई ऐसा परिवार है, जो लगातार बारिश के कारण प्रभावित हुआ है, जिसका रोजगार बंद या प्रभावित है अथवा जिसे तत्काल मदद की आवश्यकता है, तो उसकी जानकारी उन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि जानकारी मिलने पर जरूरतमंद परिवार तक समय पर सहायता पहुंचाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
“आपके आसपास कोई जरूरतमंद परिवार है तो उसकी जानकारी हम तक जरूर पहुंचाएं, ताकि समय पर उसकी मदद की जा सके।”

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page