कृष्णापुर सड़क निर्माण की मांग को शीलू कुमार ने दिया समर्थन

ख़बर शेयर करें

बालियानाला-कृष्णापुर सड़क निर्माण की मांग को शीलू कुमार ने दिया समर्थन
नैनीताल। बालियानाला से कृष्णापुर तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर तल्लीताल में चल रहे धरने को बुधवार को शीलू कुमार ने समर्थन दिया। उन्होंने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने क्षेत्रवासियों की मांग को जायज बताते हुए आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
इसके बाद शीलू कुमार तल्लीताल धरना स्थल से जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बालियानाला-कृष्णापुर सड़क निर्माण की समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग है। सड़क सुविधा के अभाव में लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जनहित से जुड़े इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए सड़क निर्माण की प्रक्रिया जल्द पूरी कराई जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page