सड़क की मांग के लिए 100 साल की आमा धरने पर बैठी

ख़बर शेयर करें

जनवरी की कड़कड़ाती ठंड में सूदूरवर्ती गांव डुमक में सड़क की मांग के लिए ग्रामीणों के साथ सौ वर्षीय बच्ची देवी सहित 3 से 10 वर्ष के बच्चे सड़क की मांग के लिए धरने पर बैठे हैं। वृद्धा बच्ची देवी के इस जज्बे को देखकर क्षेत्र और गांव के ग्रामीणों को अपने मिशन के लिए ताकत मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

सेंजी लग्गा डुमक सड़क निर्माण की मांग के लिए बनी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक लक्ष्मण सिंह नेगी, राजेन्द्र सिंह भंडारी ने बताया कि समुद्र तल से 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित सुदूरवर्ती डुमक गांव के ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग के लिए गांव में धरने में बैठे हैं। गांव की सबसे वृद्ध बच्ची देवी जिनकी उम्र 100 है, वे भी धरने पर बैठीं हैं। 90 वर्षीय बचन सिंह, 3 वर्ष का वंश दीप भंडारी, अनूप भंडारी, 5 वर्ष का गौरव 10 और गांव के हर उम्र के लोग धरने पर बैठे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

धरने पर बैठीं बच्ची देवी सरकार, प्रशासन से कहतीं हैं कि हमें आपसे सिर्फ सड़क चाहिए। सड़क के अलावा कुछ नहीं। शिक्षा, स्वास्थ्य और नये युग के लिए सड़क चाहिए। पीढ़ियों से सड़क की मांग कर रहे हैं। पर हमेशा ग्रामीणों को छला जा रहा है। अबकी बार सड़क लेकर ही रहेंगे। आन्दोलन से जुड़े राजेन्द्र सिंह भंडारी बताते हैं कि रविवार से दशोली विकास खंड के गांवों की भी यात्रा शुरू हो गई है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page