बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर हुआ शक्ति संवाद

ख़बर शेयर करें

बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर हुआ शक्ति संवाद
भीमताल। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के. तहत गुरुवार को एचडी डिग्री कॉलेज भीमताल में किशोरियों एवं बेटियों के लिए ‘शक्ति संवाद’ संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने की। जिला पंचायत सदस्य विपिन जंतवाल विशिष्ट अतिथि रहे।
कार्यशाला में किशोरियों को उनके अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, मासिक धर्म स्वच्छता, लैंगिक समानता, साइबर सुरक्षा, बाल विवाह निषेध तथा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने संवादात्मक तरीके से छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
प्रो. शिल्पी बिष्ट, डॉ. नीतू, वरिष्ठ पत्रकार गीतेश त्रिपाठी, राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी मोनिका नयाल, सब इंस्पेक्टर अंजला और वन स्टॉप सेंटर नैनीताल की अधिवक्ता संगीता टाकुली ने विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। साथ ही छात्राओं को सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में भी बताया गया।
जिला सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गड़िया और उद्योग विभाग के सहायक प्रबंधक कैलाश सम्मल ने किशोरियों को आत्मविश्वास बढ़ाने, उच्च शिक्षा हासिल करने, स्टार्टअप और उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने तथा जीवन में सकारात्मक निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में एसओएस के निदेशक आशीष बवाना, एचडी डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. रेनू मर्तोलिया, बाल विकास परियोजना अधिकारी भीमताल, सुपरवाइजर कविता, हेमा मासीवाल, हेमा त्रिपाठी, रीना यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, जनप्रतिनिधि, शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वक्ताओं ने बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में परिवार और समाज की सकारात्मक भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने तथा बाल विवाह, लैंगिक भेदभाव और हिंसा के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page