भीमताल में श्री कृष्णचरितामृत के सप्तम सोपान नीति पर्व का हुआ लोकार्पण

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के नगारीगाँव निवासी महेश कुमार वर्मा अशांत द्वारा रचित श्री कृष्णचरितामृत के सप्तम सोपान नीति पर्व का लोकार्पण वन श्री आश्रम भीमताल में परम पूज्य संत वनखंडी महाराज द्वारा शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षाविद राजशेखर पंत मुख्य रहें। महेश कुमार वर्मा अशांत ने बताया कि श्री कृष्णचरितामृत ग्यारह सोपानों में लिखा गया है। जिसमे भगवान श्री कृष्ण के अलौकिक जीवन को चरितार्थ किया गया है। इसके सात सोपान प्रकाशित हो चुके है। कहा चार प्रकाशित होने शेष रह गए है। कहा सातवे सोपान नीति पर्व में पाँच अध्याय अभिमन्यु वध, जयद्रथ वध, घटोत्कच वध, द्रोण वध तथा कर्ण वध है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रामीण हिमालय हाट में उमड़ा जनसैलाब, लोक संस्कृति ने बांधा समां

Join WhatsApp Group
Ad

You cannot copy content of this page