सातताल में छः महीने के कटिंग टेलरिंग कोर्स पूरा होने पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

ख़बर शेयर करें

भवाली। सातताल वाईएमसीए ने शुक्रवार को छः महीने से कोर्स कर रही महिलाओं कोर्स पूरा होने पर समापन कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य रही।
विशिष्ट अतिथि पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खष्टी बिष्ट रही।
वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं ने वाईएमसीए में 6 महीने का कटिंग और टेलरिंग कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया।
कार्यक्रम वाईएमसीए, सातताल के प्रभारी सचिव हर्षुल सिंह के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया था।
समापन कार्यक्रम में स्थानीय महिला समूहों द्वारा अपनी प्रतिभा और सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करते हुए मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।
सचिव हर्षुल सिंह ने संबोधित ने संबोधन में महिलाओं की दृढ़ता और प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए कटिंग और टेलरिंग पाठ्यक्रम जैसी कौशल विकास पहल के महत्व पर जोर दिया। सभी को प्रमाण पत्र दिए गए। इस दौरान प्रदेश महासचिव भावना मेहरा, मीना बिष्ट, नंद किशोर पांडे, जुगल मठपालल, सविता , शिवांशु जोशी, शशि सिंह रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page