दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला, सास, जेठ व ननद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता की हत्या का का सनसनीखेज मामला
हत्या के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास
पति, सास, जेठ व ननद को रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनांक 18.10.2026 को वादी नसीम अहमद पुत्र श्री जबर साह निवासी ग्राम बुढनपुर थाना डिलारी, तहसील ठाकुरद्वारा, जनपद जनपद मुरादाबाद द्वारा कोतवाली रामनगर में तहरीर दी गई कि उनकी पुत्री कोहिनूर का निकाह दिनांक 16.05.2026 को उवेश पुत्र फजले अली निवासी गैस गोदाम रोड, खताड़ी, रामनगर, जनपद नैनीताल के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था।

वादी ने तहरीर में यह आरोप लगाये कि पुत्री के विवाह में अपने सार्मथ्य के अनुसार दहेज दिए जाने के बावजूद भी उसकी पुत्री के ससुराल पक्ष द्वारा लगातार बुलेट मोटरसाइकिल एवं ₹5,00,000/- नकद की मांग की जा रही थी। दिनांक 16.10.2026 को ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा कोहिनूर को कमरे में बंद कर उसकी हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  सेनिटोरियम नैनीबैंड बाईपास पर लापरवाही, सड़क पर मिट्टी के ढेर से हादसे का खतरा

तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 339/2026, धारा 80 (2) बी0एन0एस0 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की विवेचना क्षेत्राधिकारी रामनगर द्वारा की जा रही है।

मामले की गम्भीरता को देखते हुए डॉ० मजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा श्री हरबन्स सिंह एसपी हल्द्वानी एवं श्री रविकांत सेमवाल क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में श्री सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर को तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किये जाने तथा संलिप्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा प्रकरण से संबंधित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ एवं विवेचना में सामने आए तथ्यों के अनुसार मृतका कोहिनूर एवं उसके पति उवेश के बीच दहेज के रुपये तथा पारिवारिक मामलों को लेकर विवाद रहता था। घटना के दिन भी पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई, जिसमें परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हो गए। विवाद बढ़ने पर कोहिनूर को कमरे में चारपाई पर गिराकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया तथा उसे दबाकर उसके हाथ-पैर पकड़े गए और गर्दन पर दबाव डाला गया। इस दौरान कोहिनूर की मृत्यु हो हो गई। घटना के बाद अभियुक्तों द्वारा हत्या को आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से मृतका के गले में दुपट्टा बांधकर उसे पंखे से लटकाने का प्रयास किया गया और उसके द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात प्रचारित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए एचजीएस भीमताल एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया द्वारा सम्मानित

पुलिस द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों, घटनाक्रम तथा विवेचना में प्रकाश में आए तथ्यों का गहन परीक्षण किया जा रहा है। प्रकरण में अन्य व्यक्तियों की भूमिका एवं अन्य साक्ष्यों के के संबंध में भी विवेचना प्रचलित है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर::मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

गिरफ्तार अभियुक्त
1. उवेश पुत्र फजले अली, उम्र 22 वर्ष, निवासी गैस गोदाम, ऊटपड़ाव, खताड़ी, रामनगर। (पति)
2. नसरीन पत्नी फजले अली, उम्र 50 वर्ष, निवासी उपरोक्त । (सास)
3. अनस पुत्र फजले अली उम्र 23 वर्ष, निवासी गैस गोदाम, ऊटपड़ाव, खताड़ी, रामनगर। (जेठ)
4. शबा पुत्री फजले अली, उम्र 20 वर्ष, निवासी उपरोक्त। (ननद)

पुलिस टीम

1. व0उ0नि0 श्री दीपक बिष्ट, कोतवाली रामनगर।
2. श्री देवेन्द्र सिंह राजपूत, चौकी प्रभारी छोई कोतवाल रामनगर।
3. उ0नि0 श्री सोमेन्द्र सिह।
4. हे०कानि० गगनदीप सिंह भण्डारी।
5. म०कानि० हरदेश कौर।

नोट:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उपरोक्त टीम के उत्सहवर्धन हेतु 2500/- रूपये से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी हैं।

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page