वरिष्ठ आईएएस अफसर एवं मुख्यमंत्री के सचिव विनय शंकर पांडेय नए कमिश्नर बनाए गए

ख़बर शेयर करें

देहरादून । वरिष्ठ आईएएस अफसर एवं मुख्यमंत्री के सचिव विनय शंकर पांडेय गढ़वाल के नए आयुक्त बनाए गए हैं। इसके अलावा दो डीएम के दायित्वों में भी फेरबदल किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में सजा चांदी की राखियों का बाजार, गणेश से महाकाल तक की राखियों की मांग

शनिवार देर रात अपर सचिव कार्मिक कर्मेंद्र सिंह की ओर से आदेश किए गए हैं। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को टिहरी जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि टिहरी के डीएम सौरभ गहरवार को रुद्रप्रयाग का डीएम बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल जोशी बने भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य

विदित है कि गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार तीन महीने के सेवा विस्तार के बाद 30 जून को रिटायर हो गए थे। विनय शंकर पांडेय के पुराने दायित्व भी यथावत रहेंगे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page