भवाली। विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के भीमताल ब्लॉक के ग्राम पंचायत नगारी गाँव के अंतर्गत मुख्य मार्ग से नगारी तिरछाखेत गांव तक इंटरलॉकिंग टाइल्स से 1.525 किलोमीटर मार्ग का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से तैयार आगणन के आधार पर शासन ने मार्ग निर्माण के लिए 96.59 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
लोक निर्माण विभाग अनुभाग-2 की ओर से 18 अगस्त 2026 को जारी पत्र के अनुसार, योजना के तहत मोटर मार्ग निर्माण की अनुमानित लागत 96.59 लाख रुपये है। शासन स्तर पर परीक्षण के बाद 96,59,000 रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में व्यय के लिए 10 हजार रुपये की धनराशि भी निर्वाचन के अधीन रखे जाने की स्वीकृति दी गई है।
शासन ने कार्य शुरू करने से पहले निर्धारित तकनीकी एवं वित्तीय नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विस्तृत आगणन में शेड्यूल ऑफ रेट से अलग अथवा बाजार भाव के आधार पर ली गई दरों की नियमानुसार अधीक्षण अभियंता से स्वीकृति लेने को कहा गया है।
निर्माण कार्य में वन भूमि हस्तांतरण से जुड़े मामलों में वन विभाग के मानकों तथा शासन के संबंधित निर्देशों का पालन करना भी अनिवार्य किया गया है। शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य शुरू होने से पहले सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जाएं। विधानसभा सह संयोजक सोशल मीडिया नीरज रावत, पूर्व जिला मंत्री धीरज रावत ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

