भवाली। रक्षाबंधन पर्व को लेकर नगर में चांदी की राखियों का बाजार सज गया है। बदलते दौर में पारंपरिक कलावे और साधारण राखियों के साथ अब चांदी की राखियों का क्रेज भी बढ़ रहा है। बहनें इस बार भाइयों की कलाई पर चांदी की राखी बांधने के लिए ज्वेलर्स की दुकानों का रुख कर रही हैं। नगर के प्रिंस एंड संजय ज्वेलर्स में चांदी की आकर्षक राखियों की खास रेंज उपलब्ध है। इनमें भगवान गणेश, महाकाल, ओम और शंख की आकृति वाली राखियां लोगों को खासा आकर्षित कर रही हैं। राखियों पर हॉलमार्क भी अंकित है, जिससे ग्राहक शुद्धता को लेकर आश्वस्त हो सकें।
ज्वेलर्स रामनाथ वर्मा ने बताया कि चांदी की राखियों की कीमत 1200 रुपये से लेकर चार हजार रुपये तक है। पर्व को देखते हुए ग्राहकों के लिए विशेष छूट भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि करीब 10 प्रतिशत राखियों पर बहनों को छूट दी जा रही है। चांदी की राखियों की खरीदारी के लिए बहनें लगातार दुकान पर पहुंच रही हैं। धार्मिक प्रतीकों वाली राखियां बनीं पसंद: इस बार गणेश, महाकाल, ओम और शंख जैसी धार्मिक आकृतियों वाली चांदी की राखियों की मांग अधिक देखी जा रही है। कारोबारियों के अनुसार, लोग राखी को केवल भाई बहन के प्रेम के प्रतीक के साथ साथ यादगार उपहार के तौर पर भी खरीद रहे हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

