गरमपानी- बेतालघाट ब्लॉक के घंघरेटी निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिवराज सिंह का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
शिवराज सिंह लंबे समय तक कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे। वह पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तथा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के करीबी सहयोगियों में रहे। संगठन और जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
उनके निधन पर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरन कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रीय लोगों द्वारा सदिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



