खैरना में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भुवन तिवारी ने क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

ख़बर शेयर करें

मझेडा़ के खेल मैदान में खेली जा रही शहीद संजय बिष्ट क्रिकेट चैम्पियनशिप में इलेवन स्टार धनियाकोट व बालाजी ग्रुप ने अपने अपने मुकाबले जीत फाइनल में प्रवेश कर लिया। सेमीफाइनल में धनियाकोट ने थापली व बालाजी ग्रुप ने धूम इलेवन को हराकर फाइनल में जगह बनाई। रोमांचक मुकाबले का लुत्फ उठाने दूरदराज के क्षेत्रों से भी खेल प्रेमी मझेडा़ स्थित खेल मैदान पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट में 12 को राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से निपटेंगे लंबित मुकदमे

शुक्रवार को शहीद संजय बिष्ट क्रिकेट चैम्पियनशिप में खेले जा रहे मुकाबलों का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भुवन तिवारी व व्यापारी हितेश साह ने किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन का आह्वान किया। अतिथियों ने शहीद संजय के नाम से चैम्पियनशिप के आयोजन पर समिति सदस्यों की सराहना भी की। पहला सुपर सेमीफाइनल मुकाबला धूरा व धूम इलेवन के बीच खेला गया। धूरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय ले निर्धारित बारह ओवर में 120 रन बनाए। धूम इलेवन ने सात विकेट शेष रहते मुकाबला जीत सेमीफाइनल में प्रवेश किया। चंदन मैन ऑफ द मैच चुने गए। सेमीफाइनल में धूम इलेवन की भिड़ंत बालाजी ग्रुप खैरना से हुई। पहले खेलते हुए बालाजी ग्रुप की टीम ने निर्धारित पंद्रह ओवर में 144 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धूम इलेवन की टीम जीत से महज तीन रन पीछे रह गई। बालाजी ग्रुप ने रोमांचक मुकाबला जीत फाइनल में प्रवेश कर लिया। सूरज को मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया। फाइनल मुकाबला इलेवन स्टार व बालाजी ग्रुप के बीच खेला जाएगा। आयोजन समिति सदस्यों ने लोगों से फाइनल मुकाबले में अधिक से अधिक संख्या में मझेडा़ मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का आह्वान किया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page