कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत का कैंची धाम आगमन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भुवन तिवारी ने किया स्वागत
नैनीताल। बिड़ला चुंगी नैनीताल से ट्रेकिंग कर कैंची धाम पहुँचे कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत का वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भुवन तिवारी ने अनुपम रेस्टोरेंट में गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। स्वागत के दौरान क्षेत्र से जुड़े विभिन्न सामाजिक व विकासात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई।
भुवन तिवारी ने कमिश्नर दीपक रावत का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कुमाऊँ मंडल में प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा मिली है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

