भवाली में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को स्वीकृति मिलने पर गोष्ठी का आयोजन

ख़बर शेयर करें

भवाली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा नौटियाल के निर्देश पर जिला अध्यक्ष अलका जीना के नेतृत्व में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष भगवती सुयाल की अध्यक्षता में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को कैबिनेट द्वारा स्वीकृति दिए जाने पर नगर के विस्टा होटल में गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तारा राणा रही। उन्होंने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में सशक्त भूमिका निभाने का मौका मिलेगा। जिला महामंत्री प्रगति जैन ने कहा नारी तू नारायणी ये ध्य्य वाक्य को सफल बनाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुदृण प्रयास किया है।
इस दौरान जिला महामंत्री महिला मोर्चा डॉ प्रगति जैन, जिला मंत्री मंडल प्रभारी तारा बोरा, जिला आईटी सेल प्रभारी मीना बिष्ट, मंडल महामंत्री भारती कुरिया, रेशमा जावेद, मंडल उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुधा आर्या, मंडल उपाध्यक्ष वर्षा आर्या, उमा पढ़ालनी, ज्योती साह, डॉ उषा तिवारी आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page