भीमताल में मिलेट्स पर गोष्ठी का आयोजन

ख़बर शेयर करें

भीमताल। बुधवार को अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 के उपलक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला / गोष्ठी का आयोजन कुमाँऊ मण्डल विकास निगम भीमताल के टूरिस्ट गैस्ट हाउस सभागार में किया गया। कार्यशाला गोष्ठी में कृषि विभाग सहकारिता विभाग एवं REAP परियोजना के जनपद स्तरीय विकासखण्ड स्तरीय एवं न्याय पंचायत स्तरीय अधिकारियों / कर्मचारियों के साथ-साथ प्रगतिशील कृषकों / फार्मर्स उत्पादक समूह के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। कार्यशाला में डा० विकेश कुमार सिंह यादव मुख्य कृषि अधिकारी, • नैनीताल, श्रीमती संतोषी, कृषि रक्षा अधिकारी, नैनीताल, श्री धीरज सिंह, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, हल्द्वानी डा० कंचन नैनवाल, प्रोफेसर, कृषि विज्ञान केन्द्र ज्योलीकोट श्री सुरेश चन्द्र लोहनी, अपर जिला सहकारी अधिकारी श्री पन्ना लाल, अपर जिला सहकारी अधिकारी, नैनीताल श्री महेन्द्र सिंह, अपर जिला सहकारी अधिकारी डा0 सुरेश मठपाल REAP जिला परियोजना प्रबंधक, नैनीताल उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

मुख्य कृषि अधिकारी नैनीताल में इस अवसर पर अवगत कराया गया कि जनपद में 1327 हेक्टर क्षेत्र में मदुवा, 176 हैक्टर में अंगोरा 30 हेक्टर क्षेत्र में रामदाना का उत्पादन होता है जिसमें मदुवा की उत्पादकता 16.65 कुन्तल / प्रति है उत्पादन 2210 मैण्टन, झंगोरा की उत्पादकता 14.49 कुछ / प्रति हेक्टर उत्पादन 255 मै0टन एवं इसी प्रकार रामदाना की उत्पादकता 11.48 कुन्तल / प्रति हैक्टर, उत्पादन 34 मैटन गत वर्षों में रहा है। इस वर्ष मानसून ठीक है इस लिए उत्पादन भी अच्छा होने की संभावना है।

इस वर्ष में सांवा की प्रजाति PRJ-1 का बीज 200 कु० तथा मदुवा बी०एल०-379 प्रजाति का 30.00 कुन्तल बीज मिनीकिट बी0एल0-379 का 10:00 कुन्तल बीज, बी०एल०-352 का 23.60 कुन्तल बीज, वी०एल०-376 का 11.40 कुन्तल बीज 80 प्रतिशत अनुदान पर कृषकों को वितरित किया गया है जब कि रामदाना वी०एल०-44 का 0.92 कुन्तल बीज कृषकों को 80 प्रतिशत अनुदान पर वितरित किया गया है। गत वर्ष 466 कुन्तल महुवा कय किया गया था जब कि वर्ष 2023-24 में 1200 मैण्टन का लक्ष्य राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। योजना के अंतर्गत 38.46 रू० प्रति कि०ग्रा० की दर से कृषकों से महुवा कय किया जायेगा । इस कार्य में सहयोग करने वाली संस्था कृषक समूह, LC / CLF को प्रोत्साहन के रूप में 150 रू0 प्रति कि०ग्रा० की दर से प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। महुवा कय पैक्स समितियों के माध्यम से किया जायेगा जिसमें विकासखण्ड बेतालघाट के अंतर्गत MPACS सिमलखों, वर्धा, ऊँचाकोट, हल्सों, धारकोट, रौलियागांव, चापड़ हल्दियानी तथा ओखलकांडा के अंतर्गत MPACS जोसियाड़ा तथा अमजड़ में कय केन्द्र स्थापित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि मिलेटस को प्रोत्साहन / प्रचार-प्रसार करने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर गोष्ठियों का आयोजन माह अगस्त 2023 में किया जायेगा । इसके अतिरिक्त जनपद के विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र / छात्राओं के मध्य मिलेट फसलों का प्रचार-प्रसार करने के लिए Drawing Competition, पोस्टर प्रतियोगिता, मैराथन रैली प्रभात फेरी आदि का आयोजन किया जायेगा तथा मिलेट्स फसलों के मूल्य संवर्द्धन के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र ज्योलीकोट में प्रशिक्षण का आयोजन भी किया जायेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

बैठक में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक / विशेषज्ञ डा० कंचन नैनवाल द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में मानसून ठीक है। जिस कारण मदुवा की फसल अच्छी हो रही होगी। जिन खेतों में मडुवा का जमाव घना हो रहा हो उसकी निराई-गुड़ाई कर घने पौधों को दूसरे स्थान पर रोपड़ कर दिया जाय ताकि उत्पादन में अच्छी वृद्धि हो सके ।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page