राजकीय इंटर कॉलेज धानाचूली में वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण पर गोष्ठी आयोजित

ख़बर शेयर करें

आज दिनाँक 19/12/2025 को वन क्षेत्राअधिकारी उत्तरी गौला श्री विजय भट्ट द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज धानाचूली में वन एवं वन्य प्राणी, प्राकृतिक धरोहर तथा उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। वन क्षेत्राधिकारी द्वारा इकोसिस्टम में प्रत्येक प्राणी के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उक्त बैठक में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ पी कुमार, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं अन्य संबंधित व्यक्ति उपस्थित रहे। बैठक के दौरान वन एवं वन्य प्राणियों के महत्व, उनके संरक्षण की आवश्यकता, मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव तथा प्राकृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने हेतु जन-सहभागिता पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर कैमरा ट्रैप भी लगाए गए हैं। साथ ही ड्रोन से भी मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि गुलदार की गतिविधि पर नजर रखी जा सके। साथ ही उन्होंने बताया कि 7 किलोमीटर से अधिक की दूरी से विद्यालय आने वाले बच्चों को सरकार विद्यालय के माध्यम से एस्कॉर्ट भत्ता भी देती है। विद्यालय से फॉर्म भरकर इस भत्ते को क्लेम किया जा सकता है। इस प्रकार अधिक दूरी से विद्यालय आने वाले बच्चे अपने गांव से किसी को अपने साथ लेकर विद्यालय आवागमन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बरसात में आपदा से क्षतिगस्त मोटर मार्ग को सही करें अधिकारी - मंत्री कैड़ा

वन क्षेत्राअधिकारी द्वारा उपस्थित सभी लोगों से वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा में सहयोग करने, अवैध गतिविधियों की सूचना विभाग को देने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें 👉  एसबीआई में 9124 बंपर भर्तियां, जल्द करे आवेदन

बैठक शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
इस गोष्ठी में वन दरोगा श्री पूरन मेलकानी, वन आरक्षी श्री अभय कुमार तथा श्री मनोज कैड़ा आदि उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page