रामगढ़ में बीज बम अभियान सप्ताह का शुभारंभ

ख़बर शेयर करें

भवाली। मंगलवार को ग्रामसभा भिलगाव में प्रकृति प्रेमी जगदीश चन्द्र जीतू के नेतत्व में ग्रामीणों ने बीज बम सप्ताह अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि बीज बम अभियान द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने उत्तरकाशी से शुरू किया था। अब देश के अनेक राज्यों में 9 जुलाई से 15 जुलाई तक बीज बम अभियान सप्ताह मनाया जाता है। कहा इसका उद्देश्य मनुष्य और वन्य जीव के बीच बड रहे जन संघर्षों को कम करना है। मिट्टी, कम्पोस्ट खाद और पानी को मिलाकर गोला तैयार किया जाता है जिसमें मौसमी बीज डालकर उन्हें जंगलों में पेड़ो की जड़ो पर रखा जाता हैं। उन बीजों के अंकुरण के बाद बीज से प्राप्त फल, पत्तियां, जंगली जानवरों का भोजन बनता हैं। कहा आए दिन बन्दर लंगूर, तेंदुवा अन्य जंगली जानवर गावो की ओर आकर ग्रामीणों का नुकसान कर रहे हैं। अगर जंगली जानवरो के लिए जंगलों में ही भोजन की व्यवस्ता की जाए तो आबादी की तरफ़ आने में कमी देखने को मिलेगी। और साथ ही पर्यावरण संरक्षण भी होगा।
इस दौरान बीज बम अभियान में प्रकृति प्रेमी जगदीश चन्द्र (जीतू) , नन्द किशोर, दीपक, राहुल,मुन्नी देवी, तुलसी देवी, पूजा, हिमानी, नरेन्द्र कुमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page