भवाली। देश में महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण और उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं के रोकथाम को महिला कांग्रेस राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगी। शनिवार को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने पत्रकार वार्ता कर यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण को महिला आरक्षण कानून का लागू होना बेहद जरूरी है। नगर के सेनिटोरियम स्थित अपने आवास में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि सोमवार 29 जुलाई को दिल्ली जंतर मंतर में राष्ट्रव्यापी आंदोलन होना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए नैनीताल जिले से सैकड़ो महिला कांग्रेस आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जाएंगे। कहा कि यह आंदोलन महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण और भागीदारी के तहत महिला आरक्षण कानून तुरंत लागू करने के लिए किया जा रहा है। कहा पिछड़े वर्ग की बहनों को आरक्षण में भागीदारी सुनिश्चित की जाए। नारी न्याय के तहत महालक्ष्मी योजना के अनुसार हर गरीब महिला को सालाना 1 लाख व 8 हजार 500 दिए जाएं। बढ़ते अपराधों को देखते हुए सामाजिक न्याय व सुरक्षा का अधिकार लागू किया जाए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा तो खूब बोला जाता है कहा राजस्थान में 20 हजार महिला उत्पीड़न के केश 6 महीने में सामने आए हैं। और मंत्री महिला अपराध में कमी बता रहे हैं। कहा सोमवार जंतर मंतर में आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान महिला कांग्रेस महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, शांति तिवारी, जया कपिल, मुन्नी नयाल, गीता पवार, सविता गुरुरानी, ममता, उषा जोशी रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

