सड़क दुर्घटना में घायल एसडीएम संगीता कन्नौजिया ने तोड़ा दम, 26 अप्रैल को हुई थी दुर्घटना

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार जिले के लक्सर में तैनात एसडीएम संगीता कनौजिया की गुरुवार सुबह एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई । सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था । एसडीएम ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी ने इस दुखद खबर की पुष्टि की । 26 अप्रैल को लक्सर रुड़की मार्ग पर भीषण हादसा हो गया था । एसडीएम संगीता कनौजिया की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी । चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एसडीएम संगीता कनौजिया की हालत गंभीर बनी हुई थी । गंभीर हालत में उन्हें रुड़की के विनय विशाल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था ।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page