भवाली में देर रात घायल को एसडीएम ने पहुँचाया अस्पताल

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के चौराहे में देर रात 9 बजे स्कूटी चालक अनियंत्रित होकर सड़क में गिर गया। जिससे स्कूटी सवार व्यक्ति के हाथ पैरों में गंभीर चोट लग गई। जिसे पास से गुजर रहे नैनीताल एसडीएम प्रमोद कुमार ने अपनी गाड़ी में बैठकर अस्पताल पहुँचाया। मंगलवार रात 9 बजे भवाली बाजार निवासी प्रशांत जोशी अपने निजी काम से नैनीताल रोड़ स्थित यथार्थ इन होटल जा रहे थे। चौराहे के पास उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई। वही सड़क से गुजर रहे एसडीएम प्रमोद कुमार ने घायल को उठाकर अस्पताल पहुँचाया। जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। डॉ दिनेश चन्दोला ने बताया हाथ की अंगुलियों में चोट थी। पसलियों में चोट लगी थी, जिस कारण हायर सेंटर भेजा गया है

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page