भवाली। राजकीय जूनियर हाई स्कूल कैंची निगलाट के छात्र धवल कुमार ने लखनऊ में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी प्रतियोगिता में प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिक्षक बी एन उपाध्याय ने बताया कि राष्ट्रीय जंबूरी प्रतियोगिता में देश-विदेश से 35000 से ऊपर स्काउट गाइड ने प्रतिभा किया था। बताया जिले से तीन बच्चों का चयन हुआ था जिसमे बेतालघाट ब्लॉक के धवल ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। छात्र धवल की इस उपलब्धि से विद्यालय व ग्राम प्रधान सीमा आर्या व ग्रामीणों द्वारा सम्मानित किया गया। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शशि बुढला कोटी ने छात्र को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान ग्राम प्रधान सीमा आर्या, गायत्री पाठक, प्रकाश चंद्र, निशा तिवारी, बी एन उपाध्याय, ज्योति, समाज सेवी पवन कुमार, एसएमसी अध्यक्ष निर्मला गुप्ता, मेहजबीन, कदंबिनी पाठक, मंजू, बिना, गंगा, तारा, बहादुर राम, आदि ने खुशी व्यक्त कर धवल कुमार को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सभी लोगों ने छात्र के पिता सूरज कुमार माता तुलसी देवी के योगदान की सराहना की।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

