कैंची धाम मन्दिर समिति ने 2.50 करोड़ का चेल आपदा राहत कोष के लिए दिए

ख़बर शेयर करें

भवाली। श्री कैंची धाम हनुमान मंदिर ट्रस्ट ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री

आपदा राहत कोष के लिए 2.50 करोड़ की धनराशि का चेक सीडीओ अनामिका को सौंपा। ट्रस्ट के अध्यक्ष ओमप्रकाश बिंद्रा ने बताया कि कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय काम और योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर ट्रस्ट की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में हरसंभव मदद की जाती है। ट्रस्ट की ओर से तीन हजार स्कूली बच्चों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति की संख्या पांच हजार कर दी गई है। इस दौरान एडीएम विवेक राय, प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू, ट्रस्ट के सचिव आलोक चोपड़ा, शैलेश साह, एमपी सिंह, मंजुल जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय खेलों में आरुषि नेगी ने जीता स्वर्ण पदकअंडर-17 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में हासिल किया पहला स्थान
Ad Ad

You cannot copy content of this page