विद्यालय में आराम फरमाते मिले शिक्षक, 1 दिन का वेतन रोका

ख़बर शेयर करें

खंड शिक्षा अधिकारी ओखलकांडा सुलोहिता नेगी ने राजकीय इंटर कॉलेज खनस्यू का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें विद्यालय में शिक्षक आराम फरमाते हुए मिले। इस पर उन्होंने शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  डीएसएस पाल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

सोमवार को जानकारी देते हुए खंड शिक्षा अधिकारी नेगी ने कहा वह निरीक्षण के लिए राजकीय इंटर कॉलेज खनस्यू गईं। इस दौरान उन्हें सात शिक्षक विद्यालय के मैदान में आराम फरमाते हुए मिले। पूछने पर वे ठीक जवाब नहीं दे सके। जिसके चलते उनका वेतन रोका गया है। साथ ही सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है।कहा बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page