-रामगढ़ में महीने में दो दिन लगेगा ऑनलाइन राशन कार्ड शिविर
भवाली। शुक्रवार को रामगढ़ विकास खंड में ब्लॉक प्रमुख पुष्पा नेगी के निर्देशन में ऑनलाइन राशन कार्ड शिविर लगाया गया l शिविर में पूर्ति निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कई ग्रामीणों के राशन कार्ड ऑनलाइन किए गए l उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को विभागीय योजनाओं का लाभ मिल सके इसके लिए जनप्रतिनिधियों से खुली बैठक में अपात्र लोगो के राशन कार्ड सरेंडर कर जागरूक करने को कहा गया। जिससे पात्र लोग राशन कार्ड बनवाने के लिए विभाग में आवेदन करें, जिससे विभागीय योजनाओं का लाभ मिल सके।
ब्लॉक प्रमुख पुष्पा नेगी ने बताया कि
महीने में दो शुक्रवार तल्ला रामगढ़ में राशन कार्ड शिविर लगाने को विभाग से कहा गया है। कहा कि जानकारी के आभाव में अंत्योदय बीपीएल वाले कार्ड धारकों ने भी अपने कार्ड जमा के दिये थे। जानकारी के आभाव में ग्रामीणों ने एपीएल कार्ड बना जारी हो गए। अब पात्र ग्रामीण योजनाओं का लाभ नही उठा पा रहा है। सुविधा के लिए शिविर लगाया गया है।
इस दौरान आई डीओ पंचायत गोपाल राम वर्मा, ग्राम प्रधान नैकाना दीपा नेगी, ग्राम प्रधान बोहराकोट बसंत साह रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

