रामगढ़ में एससी-एसटी शिक्षक एसोसिएशन ने नवनियुक्त उप शिक्षा अधिकारी का किया स्वागत
छात्र, विद्यालय और शिक्षक हितों को लेकर अधिकारियों से की चर्चा
रामगढ़। अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन की रामगढ़ शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनियुक्त उप शिक्षा अधिकारी श्रीमती परवीन अजहर से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती गीतिका जोशी से भी मुलाकात की।
एसोसिएशन के अध्यक्ष लीलाधर टम्टा के नेतृत्व में हुई इस मुलाकात के दौरान छात्र हित, विद्यालयों की व्यवस्थाओं और शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से संबंधित विषयों पर अधिकारियों के साथ विचार साझा किए।
इस अवसर पर एससी-एसटी शिक्षक एसोसिएशन रामगढ़ के अध्यक्ष लीलाधर टम्टा, कोषाध्यक्ष अजय कुमार सागर, मंटू कुमार मंडल, रविंद्र कुमार आर्य और भुवन चंद्र आर्य मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



