कैंची धाम में एसबीआई की शाखा खुली

ख़बर शेयर करें

भवाली। प्रसिद्ध कैंची धाम में शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक की शाखा का शुभारंभ महाप्रबंधक दिग्विजय सिंह रावत ने किया। कैची मन्दिर समिति के प्रदीप साह भयु ने विधिवत बैंक का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि बैंक खुलने से श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय व्यापारियों को भी बैंक का लाभ मिलेगा। स्थानीय लोगो को बैंक खुलने से खैरना भवाली के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिससे लोगों का समय के साथ आने जाने की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। इस दौरान ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया, पूर्व प्रधान दिनेश तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भुवन तिवारी, गिरीश तिवारी, रमेश किरौला, सुरेश चंद्र फुलारा, एम पी सिंह, संजय जोशी आदि रहे

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page