सोशल मीडिया के प्यार के लिए किशोरी कहा से कहा आ गई

ख़बर शेयर करें

सोशल मीडिया पर हुए प्यार के चक्कर में पड़कर एक किशोरी बागेश्वर से हल्द्वानी पहुंच गई। मेरठ निवासी प्रेमी को भी हल्द्वानी बुला लिया। ऐन मौके पर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस की मदद से दोनों को पकड़ लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद::रामगढ़ में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टैंपो ट्रैवलर

बताया जा रहा है कि बागेश्वर निवासी एक किशोरी का मेरठ निवासी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने घर से भागकर शादी करने की योजना बनाई। सोमवार को किशोरी कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकली। कुछ ही देर में किशोरी के कपड़े घर में नहीं होने की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस से संपर्क साधा तो किशोरी के मोबाइल की लोकेशन हल्द्वानी मार्ग पर दिखाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जा रहा पर्यटक स्कूटी के साथ खाई में गिरा, हायर सेंटर रैफर

परिजन भी उसके पीछे चल दिए। हल्द्वानी में रोडवेज बस अड्डे पर युवक पहले से ही इंतजार में था। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि युवक के परिजनों को बुलाया गया है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। किशोरी इंटरमीडिएट की छात्रा है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page