भवाली। नगर पॉलिका मैदान के पास सीवर का पानी बहने पर अधिशासी अधिकारी को पत्र दिया है। स्थानीय लोगो ने पत्र लिखा कहा है कि पॉलिका मैदान के पास सीवर का पानी सार्वजनिक सड़क में छोड़ा गया है। रास्ते से आने जाने वाले लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाएं बच्चे बुजुर्ग के लिए मुसीबत हो रही है। वहानो से गंदे पानी के छीटे लोगो पर पड़ रहे हैं। कहा कि कई बार मौखिक रूप से लोगो को बताया गया है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नही की गई है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी।से कार्रवाई की मांग की है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

