सातताल घर में घुसकर महिला से की हाथापाई, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

भवाली। महिला को घर में अकेला देख एक व्यक्ति ने डंडे से महिला को घयाल कर दिया। जिसके बाद महिला को उपचार के लिए भीमताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
महिला के पति पान सिंह बर्गली ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि गुरुवार को वो भीमताल मल्लीताल कुछ काम से गये थे। मेरी गैरमौजूदगी में मेरा मुंसी शराब पीकर मेरे घर जाकर मेरी पत्नी को लाठी डंडों से पीटने लगा। जिससे मेरी पत्नी लहूलुहान होकर गिर गई। मेरे घर आने के बाद पत्नी ने मुझे सारी घटना बताई। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पान सिंह ने कहा कि वह ओखलकांडा ग्राम गलनी में रहते हैं। पिछले पाँच महीनों से सातताल में पत्नी और वह मजदूरी का काम कर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। उनकी एक छोटी बच्ची है। और गाँव मे माता पिता रहते हैं। इस घटना से अब डर लगने लगा है। अब वह काम के लिए हल्द्वानी चले जायेंगे।
थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनसीआर धारा 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page