24 नवंबर से 3 दिसंबर तक होगा सरस मेले का आयोजन

ख़बर शेयर करें

राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला 2026-27 की तैयारियों को लेकर विकास भवन भीमताल में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

24 नवंबर से 3 दिसंबर तक होगा सरस मेले का आयोजन

सरस मेले में 250 स्टालों का होगा समावेश

मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश

जनपद नैनीताल के एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक प्रस्तावित राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला 2026-27 के सफल आयोजन हेतु मंगलवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने मेले के आयोजन से जुड़ी समस्त व्यवस्थाओं सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपे। 

मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने कहां की मेले में कंट्रोल रूम बनाना सुनिश्चित करें, जिसमे विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, पुलिस, फायर, वन विभाग सहित महत्वपूर्ण विभागों को विशेष रूप से तैनात करना सुनिश्चित करें इसके साथ ही सभी अतिथियों हेतु आमंत्रण पत्र ई-कार्ड बनवाना भी तय समय सीमा के अंतर्गत सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि टीम गठित कर 30 अक्टूबर से पहले सरस मेले की सभी टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरस मेला जनपद का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजन है, इसमें देशभर से स्वयं सहायता समूहों के प्रतिभागी एवम् मेले में 250 स्टालों का समावेश देखने को मिलेगा। मेंले में आने वाले व्यक्तियों की संभावित भीड़ को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ और सुव्यवस्थित होनी चाहिए ताकि मेले में किसी भी प्रकार से कोई भी व्यवधान ना आने पाए और मेले का आयोजन सरलता पूरक पूर्ण किया जा सके। 

बैठक में उन्होंने पुलिस व परिवहन विभाग सुरक्षा व पार्किंग हेतु कार्ययोजना तैयार करने स्वास्थ्य विभाग को मेला स्थल पर चिकित्सा शिविर व एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित कराने, जल संस्थान व विद्युत विभाग को पेयजल व विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने, नगर निगम हल्द्वानी को साफ-सफाई व कचरा प्रबंधन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, पर्यटन व संस्कृति विभाग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कराने के निर्देश दिए। सरस मेले का व्यापक प्रचार प्रसार हेतु जिला सूचना अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाने के निर्देश दिए।

  मुख्य विकास अधिकारी ने कहा की मेले की तैयारी की नियमित समीक्षा की जाएगी और सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों को निर्धारित समय में पूर्ण करना अनिवार्य होगा ताकि मेले का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा सके

बैठक में परियोजना निदेशक शिल्पी पन्त, जिला विकास अधिकारी संतोष पन्त, जिला पंचायतीराज अधिकारी सुरेश बेनी जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रत्यूष कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत परीक्षण खंड हल्द्वानी प्रदीप बिष्ट।अधिशासी अभियंता जल संस्थान रवि शंकर लोसाली, मुख्य कोषाधिकारी कमलेश भंडारी मुख्य कृषि अधिकारी संतोषी जिला अर्थ संख्या अधिकारी मुकेश नेगी मुख्य शिक्षा अधिकारी रंणजीत सिंह नेगी जिला उद्यान अधिकारी प्रेमा राणा संभागीय परिवहन अधिकारी गुरदेव सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम महाप्रबंधक जिला उद्योग पल्लवी गुप्ता उपनिदेशक रेशम विभाग रोमिल पांडे जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अनिल जोशी जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्य, सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारी व अन्य संबंधित समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page