भवाली/नैनीताल। वन महोत्सव के अवसर पर लड़ियाकांटा बीट संख्या-4 में सोमवार को पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ अतिथियों ने भाग लेकर पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सरिता आर्या तथा सचिव पारुल थपलियाल उपस्थित रहीं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वन एवं पर्यावरण का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की, वन दरोगा कुमार सौरभ, वन रक्षक गोधन सिंह, वन रक्षक गोविंद सिंह बिष्ट सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने का संकल्प लिया।
वन विभाग ने बताया कि वन महोत्सव के तहत क्षेत्र में व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है, ताकि लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके और हरित क्षेत्र का विस्तार हो।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

