संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) ने स्टेनोग्राफर समेत 279 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

ख़बर शेयर करें

1180 रुपये। एससी/एसटी वर्ग के लिए 708 रुपये देय है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई), लखनऊ ने स्टेनोग्राफर समेत 279 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आरक्षण का लाभ उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को मिलेगा। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 18 जुलाई, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जूनियर अकाउंट ऑफिसर, पद : 06

योग्यता : न्यूनतम 55% अंकों के साथ बीकॉम की डिग्री हो। न्यूनतम दो वर्ष का अनुभव और कंप्यूटर का ज्ञान हो।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

टेक्निकल ऑफिसर, पद : 01

योग्यता: इलेक्ट्रॉनिक्स/ ग्लास टेक्नोलॉजी या मेकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री या डिप्लोमा किया हो।

संबंधित क्षेत्र में दो वर्ष का अनुभव हो।

स्टोर कीपर, पद : 22

योग्यता: मटेरियल मैनेजमेंट में पीजी डिग्री/डिप्लोमा हो। कंप्यूटर का ज्ञान हो

मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर,पद: 02

योग्यता: सोशल वर्क में पीजी डिग्री हो। स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने का अनुभव हो

वेतन (उपरोक्त चार पद): 35,400 रुपये

सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असि.,पद: 32

योग्यता: स्नातक की डिग्री हो। नोटिंग एवं ड्राफ्टिंग की जानकारी के साथ कंप्यूटर चलाना भी आता हो। न्यूनतम एक वर्ष का कार्यानुभव हो।

यह भी पढ़ें 👉  वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित

स्टेनोग्राफर, पद : 64

योग्यता : स्नातक हो। स्टेनोग्राफी हिंदी या अंग्रेजी में 80 शब्द प्रति मिनट की गति हो। अंग्रेजी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की गति हो।

सीएसएसडी असिस्टेंट, पद : 20

योग्यता : विज्ञान वर्ग में 12वीं पास हो। सीएसएसडी में डिप्लोमा हो।

ड्रॉफ्ट्समैन, पद : 01

योग्यता: 10वीं पास हो। ड्रॉफ्ट्समैन ट्रेड से आईटीआई सर्टिफिकेट हो। या सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हो।

संबंधित क्षेत्र में एक वर्ष का अनुभव हो

वेतनमान (उपरोक्त चार पद): 25,500-81,100 रुपये

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में अराजकतत्वों ने पॉइजन डालकर मार डालीं दो हजार मछलियां

हॉस्पिटल अटेंडेंट ग्रेड-II, पद : 43

योग्यता : दसवीं पास हो।

वेतनमान : 18,000 रुपये।

ओटी असिस्टेंट, पद : 81

योग्यता : एनेस्थीसिया और ऑपरेशन थियेटर टेक्नोलॉजिस्ट में बीएससी हो।

न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट,पद: 07

योग्यता : लाइफ साइंस में बीएससी हो। मेडिकल रेडिएशन और आइसोटोप तकनीक में एक वर्षीय डिप्लोमा हो।

वेतन (उपरोक्त दो पद): 29,200 रुपये

आयु सीमा: अधिकतम 40 वर्ष हो। आयु की गणना 01 जनवरी, 2025 से होगी।

चयन प्रक्रिया : सामान्य भर्ती परीक्षा और कौशल परीक्षा/ तकनीकी परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा।

वेबसाइट: www.sgpgims.org.in/

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page