कैंची धाम में सपा सांसद डिम्पल यादव ने लगाया ध्यान

ख़बर शेयर करें

भवाली। कैंची धाम नीब करौरी महाराज के दर्शनों के लिए हर कोई आतुर रहता है। क्रिकेट स्टार हो या नेता सभी बाबा के दर्शन करने पहुँचते है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी सपा सांसद डिम्पल यादव ने नीब करौरी महाराज के दर्शन कर ध्यान लगाया। मंदिर के प्रदीप साह भयु ने बताया कि वह सुबह की आरती में पहुँच गई थी। उन्होंने मंदिर में एक घण्टा रहकर ध्यान लगाया। हनुमान चालीसा का पाठ कर बाबा की शिला में प्राथना की। वही डिम्पल यादव ने प्रदीप साह से मन्दिर की दिनचर्या के बारे में जानकारी ली। कहा कि वह कुछ महीने पहले भी बाबा के दर्शनों को आई थी। उनका हमेशा बाबा के दर्शन करने को मन करता है। उन्होंने देश की सुख शांति के लिए प्राथना की।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page