भवाली महर्षि विद्या मंदिर के सक्षम जोशी ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के तिरछा खेत स्थित महर्षि विद्या मन्दिर के कक्षा 6 के छात्र सक्षम जोशी ने पुस्तक लेखन के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सक्षम के द्वारा लिखित कहानियों का संग्रह “THE MAGIC SPELLS” नामक पुस्तक के रूप में प्रकाशित हुआ है। यह पुस्तक ऑनलाइन स्टोर माध्यम जैसे मिसनका flipcart और Amazon पर भी उपलब्ध है। सक्षम की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं दी है। सक्षम के माता-पिता ने इसका श्रेय महर्षि विद्यालय के गुरुजनों को दिया है। कहा कि शिक्षकों की प्रेरणा से सक्षम ने बारह वर्ष की आयु में यह उपलब्धि हासिल की। सक्षम जोशी ने बताया की उनकी दूसरी किताब भी प्रकाशित होकर शीघ्र मिलने वाली है। विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि सक्षम ने क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  धार्मिक भावनाओं से खेलने के बजाय सरकार अपनी उपलब्धियां जनता के सामने रखे, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page