आज सैनिक स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.
कार्यक्रम का आरम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल ने माननीय श्री सर्वपल्ली राधाकृष्णन् जी की फोटो पर पुष्प अर्पित कर किया. साथ ही विद्यालय के छात्रों द्वारा विशेष प्रात: सभा का आयोजन किया गया.
दोपहर में छात्रों एवं अध्यापकों की मध्य बहुत ही रोमांचक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया.
संध्या में छात्रों द्वारा मनोरम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय सिंह डंगवाल ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक होना कोई रोज़गार नहीं है वरन् जिम्मेदारी है, जिसे हर शिक्षक को ईमानदारी से निभाना चाहिए. उन्होंने छात्रों से कहा कि यदि कृष्ण जैसा गुरु चाहिए तो आपको भी अर्जुन जैसा शिष्य बनकर दिखाना होगा. छात्र और शिक्षक एक दूसरे के बिना अपूर्ण है.
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती श्वेता डंगवाल, डॉ सुषमा सिंह एवं अर्चना नागराजन पधारें. इस अवसर पर 12 वीं के छात्रों ने सभी शिक्षकों को उपहार प्रदान किया. कार्यक्रम में छात्रों एवं शिक्षकों के लिए संयुक्त रूप से विशेष रात्रिभोज का प्रबंध किया गया. कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रशांत यादव, उप – प्रधानाचार्य कमांडर एस. नागराजन, वरिष्ठ अध्यापक श्री के. एन. जोशी एवं सभी शिक्षक एवं प्रशासनिक स्टाफ उपस्थित थें.
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

