भवाली में भी लावारिस मवेशियों की सुध ले लो साहब

ख़बर शेयर करें

-नगर में गाय के हमले से महिला का हाथ टूटा

भवाली। नगर में आवारा गाय बैलों ने आतंक मचाया है। कुछ दिन पहले ही बैल ने भीमताल जा रहे व्यक्ति को चोटिल किया था। शुक्रवार को फिर रामगढ़ रोड़ में अस्पताल जा रही एक महिला पर गाय ने हमला कर दिया। जिससे महिला का हाथ टूट गया।
इंद्रा जोशी निवासी कुंड अस्पताल जा रही थी। अचानक पीछे से गाय के हमले से लहूलुहान हो गई। मुह से खून निकलता देख आस पास के लोग आनन फानन में अस्पताल ले गए। हाथ टूटने से उपचार के लिए हल्द्वानी लेजाया गया।
महिला इंद्रा जोशी ने बताया कि वह खुद को दिखाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रही थी। अचानक गाय ने उन पर हमला किया जिससे उनका हाथ टूट गया। कहा गनीमत रही जान बच गई।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत 05 सितंबर को जनपद नैनीताल में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद - जिलाधिकारी
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page