सीएम धामी ने की कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सफारी

ख़बर शेयर करें

टाइगर के किए दीदार, फॉरेस्ट सुरक्षा कर्मियों का बढ़ाया हौंसला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सफारी की और पर्यटकों के साथ बातचीत भी की, इस दौरान सीएम धामी को टाइगर के दीदार भी हुए।

देर रात्रि रामनगर पहुंचे सीएम धामी ने सुबह सुबह कॉर्बेट पार्क झिरना फॉरेस्ट रेंज में सफारी करने पहुंचे, गेट पर ही खड़े पर्यटकों का अभिवादन स्वीकार किया और पार्क के अंदर जाते हुए ही उन्हें हिरन का पीछा करते टाइगर का दृश्य देख रोमांचित हुए, वहां खड़े पर्यटक भी अपने बीच सफारी वाइल्ड लाइफ ड्रेस पहने सीएम धामी को देख हैरान हो गए, बिना किसी सुरक्षा तंत्र के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने यहां भी पर्यटकों के साथ टाइगर पर्यटन की चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

मुख्यमंत्री श्री धामी ने झिरना विश्राम गृह में अल्प विश्राम किया और गश्त करने वाले फॉरेस्ट कर्मियों के साथ चाय पी । सीएम धामी ने सुरक्षा निगरानी के लिए ड्यूटी करने वाले हाथियो को भोजन भी खिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

सीएम धामी ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डा धीरज पांडेय के साथ कॉर्बेट टाइगर प्रशासनिक प्रबंध के विषय में भी जानकारी हासिल की और खास तौर पर कॉर्बेट से लगे गांवों के बारे चिंता करते हुए वहां सामुदायिक रोजगार शुरू करने और उनके उत्पादों की मार्केटिंग करने के लिए भी कहा।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

सीएम धामी ने फॉरेस्ट के अधिकारियों डीएफओ तराई पश्चिम प्रकाश आर्य, रामनगर फॉरेस्ट डिविजन के दिगांत नायक , मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डा पराग धकाते के साथ प्रशासनिक चर्चा की और अतिक्रमण मामले की समीक्षा की।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page