दुःखद, फिर सड़क हादसे में तीन किशोरों की मौत

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार जिले के रुड़की में हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मामला मंगलौर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां पर तीन किशोर बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, जैसे ही वह पीरपुरा अंडरपास के पास पहुंचे तो हरिद्वार की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार (कैप्सूल) ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर ही अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन नाबालिग लड़कों की मौत हो गई। हादसे की खबर जैसे ही मृतकों के गांव तक पहुंची तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में पीरपुरा गांव के अंडरपास पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित (कैप्सूल) ट्रक ने बाइक सवार तीन नाबालिग लड़कों को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में मौके पर ही दो किशोरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अयान (16 वर्ष) और मोहम्मद रकीब (17 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि उनका तीसरा साथी मोहम्मद साकिब (16 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया था।
हादसा होते ही ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत हादसा होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इसी के साथ पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page