दुःखद::देवभूमि का जवान 21 वर्ष की आयु में शहीद, 2021 में हुए थे भर्ती

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के चमोली से एक दुखद खबर सामने आ रही है, भारतीय सेवा के जवान चमोली के रहने वाले खिलाफ सिंह नेगी शहीद हो गए हैं, जो नंद नगर के दूरस्थ गांव क्नोल के रहने वाले थे। भारतीय सेवा के जवान खिलाफ सिंह नेगी 2021 में भारतीय सेवा में भर्ती हुए थे वह चमोली के रहने वाले हैं, जवान के शहीद होने की खबर मिलते ही पूरे चमोली

उत्तराखंड के चमोली से एक दुखद खबर सामने आ रही है, भारतीय सेवा के जवान चमोली के रहने वाले खिलाफ सिंह नेगी शहीद हो गए हैं, जो नंद नगर के दूरस्थ गांव क्नोल के रहने वाले थे। भारतीय सेवा के जवान खिलाफ सिंह नेगी 2021 में भारतीय सेवा में भर्ती हुए थे वह चमोली के रहने वाले हैं, जवान के शहीद होने की खबर मिलते ही पूरे चमोली क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित

21साल का जवान हुआ शहीद: बेटे के शहीद होने की खबर जैसे ही गांव में पहुंची वैसे ही कनोल गांव में मातम पसर गया. खिलाफ सिंह की मां, बेटे के चले जाने से बदहवास और बेहोशी की हालत में है। खिलाफ सिंह नेगी के पिता का तो इतना बुरा हाल है कि जब से उन्हें यह मालूम हुआ है कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा, तब से वह एक ही जगह बैठे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

घरवाले देख रहे थे दुल्हन: बताया जा रहा है के खिलाफ सिंह नेगी के परिवार वाले अपने बेटे के लिए लड़की देख रहे थे. लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाया. खिलाफ सिंह नेगी के भाई कुंवर सिंह नेगी गोपेश्वर में ही कपड़ों की दुकान चलाते हैं. उनकी बड़ी बहन की शादी कुछ समय पहले ही हुई है. खिलाफ सिंह नेगी तब अपने परिवार में शादी में शामिल होने भी घर आए थे।

2साल पहले भर्ती हुए थे खिलाफ सिंह: 2021 में उत्तराखंड के ही लैंसडाउन में खिलाफ सिंह नेगी ने भारतीय सेवा ज्वाइन की थी. उनके शहीद होने की खबर के बाद आसपास के गांवों के लोग और उनके दोस्त यार खिलाफ सिंह नेगी के घर पहुंचने शुरू हो गए हैं. बताया जा रहा है कि आज सुबह लखनऊ से उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव के लिए भेजा गया है. गांव के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. आपको बता दें कि खिलाफ सिंह नेगी का इलाज पिछले 1 महीने से लखनऊ में चल रहा था. उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page