दुःखद, खाई में गिरी पिकप 3 की मौत

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे की खबर है।  पौड़ी जिले के कोटद्वार में मंगलवार को रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर रणिहाट गांव के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चार स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत

जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। पिकअप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था। इस दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। वाहन में छुट्टी के बाद अपने घर जा रहे इंटर कॉलेज ललितपुर के छात्र भी सवार थे। साथ में ड्राइवर समेत तीन अन्य लोग भी थे। वाहन खाई में गिरते ही तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, चार छात्र घायल हो गए। घायल स्कूली बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में उपचार चल रहा है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page