दुःखद नैनीताल में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। सात नंबर क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद देर रात युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह बच्चाें ने पिता को छत की बल्ली पर रस्सी के सहारे लटका हुआ देखा। जिसके बाद स्वजनों ने शव को नीचे उतार तत्काल बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के मुताबिक सात नंबर निवासी 36 वर्षीय हेम कुमार मजदूरी का काम करता था। शनिवार शाम वह घर पहुंचा तो पत्नी से विवाद हो गया। उसके हाथ उठाने से क्षुब्ध होकर पत्नी घर छोड़ कर चली गई। देर रात तक उसने काफी तलाशा, लेकिन पत्नी का पता नहीं चला। जिससे देर रात उसने कमरे में खुद को फांसी लगा ली। सुबह बच्चों ने पिता को लटका हुआ देखा तो अन्य स्वजनों को सूचित किया। स्वजनों व पड़ोसियों ने कमरे में पहुंच रस्सी काटकर युवक को नीचे उतार बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि सूचना के बाद मौका मुआयना किया गया है। कमरे में रस्सी से छत की बल्ली से शव लटका मिला था। पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है। प्रथम दृष्टया युवक के आत्महत्या करने की आशंका नजर आ रही है। मामले में पुलिस अन्य एंगल पर भी जांच कर रही है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page