भवाली/मेहरागांव में गुरुवार शाम निर्माण के दौरान पहाड़ी से मलबा गिरने पर दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भवाली पहुंचाया। पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि एक में निर्माण साइट पर दीवार बनाने का काम चल रहा था। शाम छह बजे अचानक पहाड़ी से मलबा मजदूरों पर गिर गया। दबने से गौरी देवी (38) पत्नी महेंद्र कुमार, मूल निवासी लालकुआं और हाल निवासी निशौला भीमताल और हरीश थापा (18) पुत्र दीपक थापा निवासी नेपाल की मौके पर मौत हो गई। नेपाल का नेत्र सिंह घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



