उत्तराखंड के चमोली से दुःखद समाचार, पुल पर करेंट दौड़ने से 15 लोगो की मौत

ख़बर शेयर करें

गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। चमोली बाजार के समीप नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया। इस दौरान हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोग झुलसे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर भवाली की हवा में बढ़ा प्रदूषण, 102 पहुंचा AQI

बताया जा रहा है कि साइट पर 24 लोग मौजूद थे, जिसमें से करीब 15 लोगों की मौत हुई है। वहीं, झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। डीएसपी प्रमोद शाह ने बताया कि कुछ घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। उनके चिकित्सीय परीक्षण के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page