धारी। ब्लॉक में लोगो के काम नही होने से नाराजगी जताई है। धारी ब्लॉक मे ग्रामीणों के विकास कार्यो की फ़ाइल पास नही हो पा रही है ।
सूत्रों के मुताबिक धारी ब्लॉक में सही ढंग से काम नहीं होने से लोगो ने ग्रामीण सभा मे पेयजल टेंक व अन्य विकास कार्य तो कर दिये है लेकिन उन विकास कार्यो का भुगतान नही किया जा रहा है धारी ब्लॉक मे दो दो माह से ग्रामीणों कि फ़ाइल अटकी हुई है ऐसे मे लोग काम नही कर पा रहे है ब्लॉक के अधिकारी जल्द काम करने की मांग उठाई है। जिससे लोग ना खुश है कई जनप्रतिनिधि काम नही होने कि वजह से ब्लोक् अधिकारियों से नाराज है। ऐसे मे विकास कार्य नही हो पा रहे है। ब्लॉक प्रमुख आशा रानी ने कहा कि तकनीकी समस्या आ रही है। जिससे काम नही चढ़ पा रहे हैं। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

