भवाली।। कैची धाम हनुमान मंदिर के नाम पर कुछ अवांछनीय तत्वों द्वारा दान भंडारे की अपील की जा रही है। कैची धाम प्रबंधक विनोद जोशी ने पत्रकारों को बताया कि कुछ लोग कैची धाम आश्रम के नाम पर ठगने का काम कर रहे हैं। इन लोगो का मंदिर समिति से कोई लेना देना नही है। ये लोग श्रद्धालुओं से भंडारे व दान के नाम पर ठगी कर रहे हैं। कहा कि मंदिर समिति कभी भी किसी से दान या भंडारे का लिए नही कहती है। ऐसे लोग मंदिर गेट व पुल में प्रसाद बांटने का काम कर रहे हैं। जिससे मन्दिर के नियमो का उल्लंघन किया जा रहा है। साथ ही शिप्रा नदी भी प्रदूषित हो रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

