आरटीओ अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर आरटीओ कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी को चार हजार रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। हल्द्वानी में मंगलवार शाम देवलचौड़ चौराहा के पास यह कार्रवाई की गई। आरोपी नीलाम हुई बाइक के दस्तावेज ट्रांसफर करने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट में 12 को राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से निपटेंगे लंबित मुकदमे

सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर कार्यालय हल्द्वानी की ओर से सूचना के अनुसार हल्द्वानी निवासी व्यक्ति ने मामले में शिकायत दी थी। आरोप था कि आरटीओ कार्यालय रुद्रपुर में तैनात प्रशासनिक अधिकारी भाष्करानंद बाइक के दस्तावेज ट्रांसफर करने के नाम पर 4 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। विजिलेंस टीम ने मंगलवार की शाम देवलचौड़ चौराहा के पास से फेज-3 डहरिया हल्द्वानी निवासी भाष्करानंद को 4 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। निदेशक सतर्कता डॉ. वी मुरुगेशन ने कार्रवाई करने वाली टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। साथ ही जनता से अपील की है कि रिश्वत मांगने वालों की टोल फ्री नम्बर 1064 या 9456592300 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page