रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा आज काठगोदाम में करेगा धरना प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें

भवाली। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चे द्वारा द्वितीय चरण में मंडलीय प्रबंधक कार्यालय काठगोदाम में सोमवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के मंडल अध्यक्ष व मोर्चे के पदाधिकारी एल डी पालीवाल ने बताया कि प्रथम चरण में संयुक्त मोर्चा द्वारा नैनीताल में धरना प्रदर्शन किया था। द्वितीय चरण में मंडलीय प्रबंधक कार्यालय में धरना प्रदर्शन है। नैनीताल बस अड्डे का स्वामित्व परिवहन निगम को न दिए जाने के कारण रोडवेज कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। कहा आगे कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  भवाली में नंदा देवी महोत्सव पर बदलेगा यातायात प्लान, 16 और 23 सितंबर को भारी व यात्री वाहनों के बाजार में प्रवेश पर रोक, वैकल्पिक मार्गों से होगा संचालन
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page