रोडवेज बस चालक तस्करी में गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

रोडवेज बस के संविदा ड्राइवर, उसकी परिचित किशोरी को सहसपुर थाना पुलिस ने 512 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गुरुवार को टनकपुर से रोडवेज बस लेकर देहरादून आया था। बरेली से स्मैक लाकर लड़की जसपुर से इस बस में सवार हुई थी। यहां पहुंचकर दोनों ही स्मैक की डिलीवरी देने छोटा रामपुर की तरफ गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

डीआईजी दलीप कुंवर ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में यह खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सहसपुर थाना पुलिस ने छोटा रामपुर में एक फार्म हाउस के पास नशा तस्करी की सूचना पर दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुरेंद्र कुमार निवासी अमननगर अफजलगढ़ बिजनौर यूपी के रूप में हुई। उसके साथ इस तस्करी में शामिल लड़की साढ़े सत्रह साल की है। दोनों से हेरोइन और इलेक्ट्रिक तराजू मिली। जांच में पता चला कि लड़की को इस साल नेहरू कॉलोनी पुलिस ने 100 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे पंजीकरण की नई नियमावली से छोटे कारोबारियों पर न पड़े अतिरिक्त बोझपंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया सरल व पारदर्शी बनाने की उठाई मांग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page