भवाली में 4 फरवरी को होगा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

ख़बर शेयर करें

भवाली। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत परिवहन विभाग द्वारा टैक्सी यूनियन भवाली के सहयोग से एक विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं फर्स्ट रिस्पॉन्डर प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 4 फरवरी 2026 (मंगलवार) को प्रातः 11 बजे से रोडवेज बस स्टेशन पार्किंग, भवाली में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा टैक्सी चालकों व वाहन स्वामियों को सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों को त्वरित प्राथमिक उपचार, सुरक्षित रेस्क्यू और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस दौरान परिवहन विभाग, पुलिस विभाग और फायर ब्रिगेड के प्रशिक्षित अधिकारी सड़क सुरक्षा नियमों, सुरक्षित वाहन संचालन, आपातकालीन सेवाओं की जानकारी और दुर्घटना के समय आवश्यक सावधानियों पर विस्तार से मार्गदर्शन करेंगे।
इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे टैक्सी चालकों व उनके परिवारजनों को लाभ मिलेगा।
टैक्सी यूनियन भवाली ने क्षेत्र के सभी टैक्सी मालिकों और चालकों से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनते हुए आयोजन को सफल बनाएं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page