हल्द्वानी में सड़क हादसा घायलों का चल रहा उपचार

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र में गन्ना सेंटर के पास उत्तर प्रदेश रोडवेज मुरादाबाद डिपो की बस ने एक टाटा मैजिक वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चालक समेत 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में महाकालेश्वर टैक्सी कल्याणकारी समिति का उद्घाटन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रुद्रपुर से सवारियां लेकर हल्द्वानी आ रही टाटा मैजिक जैसे ही गन्ना सेंटर के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही रोडवेज बस ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में टैंपो ट्रैवलर दुर्घटना मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया और रोडवेज बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए क्षेत्र में जाम की स्थिति भी बनी रही।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page